Bihar Flood Update : बिहार में गंगा का कहर, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Flood Update: बिहार में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। IMD (भारतीय मौसम विभाग) ने कई जिलों में बाढ़ के खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। खासकर भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जहां लगातार कटाव हो रहा है। गंगा के किनारे बसे गांवों में एक के बाद एक पक्के मकान नदी में समा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हैं। बिहार में बाढ़ की समस्या के पीछे मुख्य कारण गंगा और अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ना, मानसून के समय अत्यधिक वर्षा, और जल निकासी की कमी है। नदियों में कटाव के कारण गांव और मकान गंगा में समा रहे हैं। जलवायु परिवर्तन भी इस समस्या को और बढ़ा रहा है। 

जनता से कुछ महत्वपूर्ण सवाल ? 


  • क्या सरकार द्वारा बाढ़ प्रबंधन के लिए पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं?
  • क्या तटबंधों और जल निकासी की मरम्मत समय पर की जाती है ? 
  • क्या लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्थाएं सही हैं? 
  • बाढ़ राहत के लिए सरकार की क्या योजनाएं हैं, और क्या वे प्रभावी हैं? 


Post a Comment

Previous Post Next Post